Breaking News

गुरु नानक देव जी के 550वें गुरुपरब पर लाजपत वगर में उमड़ी श्रद्धा

Lajpat Nagar Gurudwara Sri Guru Singh Sabha Mei Guru Nanak Dev Ji ke 550th Gurupurab pe samarpit Akhand Path ग़ाज़ियाबाद(10 नवंबर 2019)- महान संत गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर दुनियां भर में सिख समाज ही नहीं बल्कि इंसानियत को मानने वाले शख्स के दिल बेहद उत्साह और आस्था है। बच्चा, बुज़ुर्ग या फिर महिलाएं हर किसी के लिए ये पर्व ख़ास एहमियतत रखता है।
ग़ाज़ियाबाद में भी सिख समाज ने अपनी आस्था और प्रेम का इज़हार किया है। यहां के लाजपत नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा साहब में गुरु नानक देव जी के 550वें परब पर सिख समाज ने बाबा नानक देव जी को समर्पित अखंड पाठ का आयोजन किया। दुनियां को इंसानियत का पैग़ाम देने वाले गुरु ग्रंथ साहिब के इस अखंड पाठ में लाजपत नगर की संगत और गगन दीप सिंह, गुरदीप सिंह. सुरेश गुलाटी, रामदीप सिंह जगमोहन रेड्डी, मनप्रीत सिंह कोहली, ज्ञानी करमवीर सिंह और बड़ी तादाद में श्रद्धालू मौजूद थे। Lajpat Nagar Gurudwara Sri Guru Singh Sabha Mei Guru Nanak Dev Ji ke 550th Gurupurab pe samarpit Akhand Path
इस बारे मे गगन दीप सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी केवल सिख समाज के लिए ही नहीं बल्कि सभी इंसानों के लिए अमन का पैग़ाम लाए थे, और उनकी शिक्षा पूरे सामज के लिए बेहद ज़रूरी है।

Post source : press release

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *