Indian Railways भारतीय रेलवे ने बनाया कोयला लदान का नया रिकॉर्ड

New DelhiIndian Railwaysनई दिल्ली (22 अक्तूबर 2026) भारतीय रेलवे ने बढ़ती औद्योगिक मांग और ऊर्जा खपत के बीच कोयला लदान में अब तक का सर्वकालिक रिकॉर्ड कायम किया है। इस महीने 18 अक्टूबर तक रेलवे ने पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 22.5 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। अक्टूबर 2025 की तुलना में इस अवधि में प्रतिदिन 87 अतिरिक्त कोयला रेक रवाना किए गए, जिससे देश भर के थर्मल पावर प्लांटों को ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में रेलवे ने बिजली संयंत्रों को प्रतिदिन औसतन 430 कोयला रेक भेजे, जो सालाना आधार पर 7.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है। यह तेजी सितंबर 2026 में भी बरकरार रही, जहां दैनिक रवानगी में 14 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

देश के कई हिस्सों में कम बारिश और बढ़ते बिजली संकट के जोखिम के बीच रेलवे, कोयला मंत्रालय और विद्युत मंत्रालय के आपसी तालमेल से यह सफलता संभव हुई है। इस निरंतर आपूर्ति से पावर प्लांटों में कोयले का पर्याप्त और स्थिर भंडार बना हुआ है, जिससे देश भर में बिजली उत्पादन सुचारु रूप से जारी है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *