अरुणाचल प्रदेश में एलएसी पर तनाव

भारत-चीन सैनिकों के बीच  टकराव

New Delhi नई दिल्ली (22 अक्तूबर 2026)  अरुणाचल प्रदेश सेक्टर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर  चीन की आक्रामक और उकसावे वाली गतिविधियों के चलते एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक (DG) शत्रुजीत कपूर ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान सीमा पर अलग-अलग बिंदुओं पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच सीधा टकराव (Face-off) हुआ है।

आईटीबीपी के वार्षिक ‘हिमवीर सम्मान समारोह’ को संबोधित करते हुए डीजी शत्रुजीत कपूर ने सीमा की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश सीमा पर चीन की सेना का अड़ियल और आक्रामक रवैया लगातार जारी है। इसी वजह से रणनीतिक रूप से संवेदनशील कई अग्रिम चौकियों पर दोनों देशों के जवान आमने-सामने आ गए।

डीजी कपूर के मुताबिक, विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक तनाव के बावजूद भारतीय जवानों ने अदम्य साहस और दृढ़ता का परिचय देते हुए चीनी सेना की आक्रामकता का माकूल जवाब दिया है। सीमा पर किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए जवानों को 24 घंटे सतर्क रखा गया है और अग्रिम मोर्चों पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *