Anti-submarine warship ‘Ashank’ समुद्री सुरक्षा को मिली नई धार

पनडुब्बी रोधी युद्धपोत ‘अशंक’ भारतीय नौसेना में शामिल

New Delhi नई दिल्ली( 23 नवंबर 2026)   रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए भारत की समुद्री रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने, स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले पानी के पोत (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) ‘अशंक’ को  विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। कोलकाता में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम  गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा निर्मित यह युद्धपोत पनडुब्बी रोधी उथले पानी के पोतों की श्रेणी का एक प्रमुख जहाज है।

अत्याधुनिक तकनीक व मारक क्षमता

‘इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग’ (आईआरएस) के कड़े वर्गीकरण नियमों के अनुरूप निर्मित यार्ड 3036 ‘अशंक’ एक अत्यंत शक्तिशाली नौसैनिक पोत है। इसे विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में जल के भीतर निगरानी रखने और पनडुब्बी रोधी अभियानों को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है।

प्रमुख हथियार प्रणाली:यह पोत अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और उन्नत सोनार प्रणाली से लैस है।

वॉटरजेट प्रणोदन: ‘अशंक’ भारतीय नौसेना के उन सबसे बड़े युद्धपोतों में शामिल है, जो वॉटरजेट प्रणोदन प्रणाली से संचालित होते हैं। यह तकनीक इसे उथले पानी में भी तीव्र गति और बेहतर संचालन क्षमता प्रदान करती है।

रणनीतिक लाभ: नौसेना के बेड़े में इसके शामिल होने से तटीय निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध तथा समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने की भारतीय नौसेना की क्षमताओं को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।

‘आत्मनिर्भर भारत’ का सशक्त प्रमाण

युद्धपोत ‘अशंक’ का नौसेना को सौंपा जाना केंद्र सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान और नौसेना के स्वदेशी जहाज निर्माण कार्यक्रम की एक बड़ी उपलब्धि है। 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्रीसे निर्मित यह पोत देश के घरेलू रक्षा विनिर्माण तंत्र की बढ़ती परिपक्वता और विदेशी रक्षा उपकरणों पर आयात निर्भरता में आ रही निरंतर कमी को दर्शाता है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *