Breaking News

prakash parv गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

New Delhi नई दिल्ली( 23 नवंबर 2026),गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “मैं देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं”।

गुरु नानक देव जी का‘इक ओंकार’का संदेश वस्तुतः समस्त मानवता की एकता का संदेश है। उन्होंने जाति-पांति,ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त समाज की स्थापना पर बल दिया तथा प्रेम,करुणा और मानव सेवा को जीवन का आधार बनाने की शिक्षा दी।

उनकी शिक्षाओं में ‘नाम जपो,किरत करो और वंड छको’ का विशेष महत्व है। उन्होंने ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी और परिश्रम से आजीविका अर्जित करने तथा अपनी कमाई को दूसरों के साथ बांटने का संदेश दिया। लंगर की परंपरा के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समानता और निःस्वार्थ सेवा का व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किया।

आइए, इस पावन अवसर पर हम गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाने तथा सेवा,समानता और सद्भाव के मूल्यों के आधार पर समाज एवं राष्ट्र के कल्याण में योगदान देने का संकल्प लें”।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *