DRI ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
New Delhi
नई दिल्ली( 18 नवंबर 2026) नशीले पदार्थों के अवैध निर्माण के खिलाफ़ राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली के गाजीपुर में अल्प्राजोलम (Alprazolam) बनाने वाली एक गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। 15-16 नवंबर को की गई इस छापेमारी में एक संचालक को गिरफ्तार किया गया है और भारी मात्रा में प्रतिबंधित रसायन एवं उपकरण जब्त किए गए हैं।
कंप्यूटर शॉप की आड़ में खेल
गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने गाजीपुर स्थित एक परिसर में छापा मारा, जिसे बाहर से देखने पर भ्रामक रूप से एक ‘कंप्यूटर की दुकान’ जैसा दिखाया गया था। अंदर तलाशी लेने पर अधिकारियों को एक पूरी तरह से सक्रिय अवैध लैब मिली, जहां रासायनिक अभिक्रियाओं के लिए वाटर चिलर, वैक्यूम एग्जॉस्ट मशीन और अन्य आधुनिक उपकरण लगे हुए थे।
बरामद
डीआरआई ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत लैब के सभी उपकरणों को सील करते हुए ‘ अल्प्राजोलम इंटरमीडिएट (ठोस और तरल रूप में), कच्चा माल और अन्य रसायन, तरल रसायन
अल्प्राजोलम
अल्प्राजोलम बेंजोडायजेपाइन श्रेणी का एक साइकोट्रॉपिक पदार्थ है, जो बाजार में ‘जेनैक्स’ (Xanax) और ‘अल्प्रैक्स’ (Alprax) जैसे नामों से बिकता है। यह डॉक्टर के पर्चे पर चिंता (Anxiety) के इलाज के लिए दी जाने वाली दवा है, लेकिन नशे के रूप में इसका दुरुपयोग और अवैध सप्लाई सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
लगातार दूसरी बड़ी सफलता
गौरतलब है कि इससे पहले 29 अक्टूबर को भी डीआरआई ने यूपी एटीएस की मदद से उत्तर प्रदेश के जालौन में एक अवैध सिंथेटिक ड्रग्स लैब का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को पकड़ा था और करीब 1,100 किलो केमिकल जब्त किया था। कुछ ही हफ्तों के भीतर दिल्ली में हुई यह दूसरी बड़ी कार्रवाई ड्रग सिंडिकेट की कमर तोड़ने और अवैध सप्लाई चेन को खत्म करने की दिशा में डीआरआई की सख्ती को दर्शाती है।