सहायता का ऐलान
New Delhi
नई दिल्ली (13 नवंबर 2026) असम के गोलाघाट जिले में हुए भीषण हादसे में लोगों की मृत्यु पर ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने इस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से आर्थिक सहायता की घोषणा की है:
मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि जबकि घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि गोलाघाट की इस दुखद घटना में हुई जनहानि से वे अत्यंत व्यथित हैं और ईश्वर से घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।