President Draupadi Murmu दीपावली पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम संदेश

देश-विदेश में बसे भारतीयों को दीं शुभकामनाएं

New Delhi नई दिल्ली (8 नवंबर 2026) दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि रावण पर विजय के बाद प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर मनाया गया आनंदोत्सव और दीपमाला का अवलोकन, दीपावली का सांस्कृतिक और भक्तिपूर्ण आधार है। उन्होंने इसे ‘रामराज्य’ के शुभारंभ का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व बुरी प्रवृत्तियों पर अच्छे संस्कारों की विजय और कष्टों के निवारण का संदेश देता है। उन्होंने महालक्ष्मी और श्रीगणेश की आराधना के साथ सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों के लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और बंधुता को सुदृढ़ करने का आह्वान करते हुए उम्मीद जताई कि देशप्रेम से ओतप्रोत युवा पीढ़ी आदर्श भारतीय मूल्यों के साथ ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *