Fierce fire दिल्ली के ग़फ़्फ़ार मार्केट (करोल बाग) में भीषण आग

New Delhi fire in karol baghनई दिल्ली (6 नवंबर 2026) दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक केंद्र करोल बाग की  प्रसिद्ध ग़फ़्फ़ार मार्केट में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की यह भयावह घटना चेन गली में पुरी प्लाज़ा की एक मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान में शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

दमकल विभाग को घटना की सूचना देर रात लगभग 1:30 बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। संकरी गलियों और घने बाज़ार क्षेत्र के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दमकलकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
शुरुआती जांच के मुताबिक आग लगने का कारण बैट्री ओवरहीट होना माना जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कई दुकानों में रखा लाखों का माल जलकर खाक होने का अंदेशा है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *