प्रधानमंत्री मोदी ने दीं शुभकामनाएं
New Delhi
नई दिल्ली (8 नवंबर 2026)’भारत रत्न’ और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने 8 नवंबर को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर लिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए एक विशेष लेख के जरिए राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने लेख में आडवाणी जी की प्रेरणादायी जीवन यात्रा को रेखांकित किया। उन्होंने लिखा कि बंटवारे की विभीषिका झेलने और शून्य से जीवन की शुरुआत करने के बाद आडवाणी जी ने भारतीय जनसंघ को मजबूत किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नींव रखी। आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष से लेकर ऐतिहासिक सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा और सरकार में रहकर देश की सेवा करने तक, आडवाणी का योगदान चिरस्थायी रहा है।
राजनीतिक जीवन के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने उनके व्यक्तिगत पहलुओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने आडवाणी के स्वाध्याय के प्रति गहरे लगाव, संस्कृति एवं सिनेमा के प्रति प्रेम और एक लेखक के रूप में उनके समृद्ध योगदान की सराहना की।