Department of Posts डाक विभाग की ऐतिहासिक छलांग

पहली छमाही में रिकॉर्ड राजस्व, पार्सल कारोबार बढ़ा

New Delhi नई दिल्ली (22 अक्तूबर 2026) डाक विभाग ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में लगातार दो तिमाहियों में 4,000 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अप्रैल से सितंबर 2026 की पहली छमाही में विभाग ने 8,212.7 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 24 प्रतिशत की जोरदार सालाना वृद्धि दर्शाता है। वहीं, अकेले दूसरी तिमाही में 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,201.5 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में आयोजित समीक्षा बैठक में विभाग के इस प्रदर्शन की सराहना की। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी सहित शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

विभाग के सभी छह कार्यक्षेत्रों में तेज बढ़त दर्ज की गई। पार्सल कारोबार में 71 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि हुई, जिससे 318.9 करोड़ की कमाई हुई। डाकघर बचत बैंक (POSB) ने 1,987 करोड़ का योगदान दिया, जबकि PLI/RPLI में 44% और डाक सामग्री से प्राप्त राजस्व में 36% का इजाफा हुआ।

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए केंद्रीय मंत्रियों ने अधिकारियों को पार्सल सेवा मजबूत करने, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के विस्तार और एमएसएमई, कृषि-लॉजिस्टिक्स व ओडीओपी (ODOP) को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर-आधारित मॉडल अपनाने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *