Schoolgirl Suicide दिल्ली के कृष्णा नगर में झकझोर देने वाली घटना

स्कूल की छात्रा ने खुद को आग लगाकर दी जान

New Delhi नई दिल्ली (24 अक्तूबर 2026) दिल्ली शाहादरा मे कृष्णा नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ  एक सरकारी स्कूल के परिसर में एक छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को आग लगा ली, जिससे उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस हृदयविदारक घटना ने शिक्षण संस्थानों, परिजनों और पूरे समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया। पुलिस और शुरुआती जाँच-पड़ताल में जो तथ्य सामने आए हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं:

मृतका के स्कूल बैग से तीन सुसाइड नोट्स मिले हैं, जो उसकी मानसिक स्थिति और अंदर चल रहे भारी द्वंद को बयां करते हैं।
उसके पास से एक लाइटर भी बरामद किया गया है, जिसका उपयोग इस tragical कदम को उठाने में किया गया।

सामने आए सुसाइड नोट्स के शब्द बेहद मर्मस्पर्शी और झकझोर देने वाले हैं। नोट्स में छात्रा ने अपने माता-पिता से क्षमा (माफ़ी) माँगी है। उसने लिखा है कि वह  उनकी अपेक्षाओं और उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई जिसके कारण उसने यह चरम कदम उठाया। इन पंक्तियों ने हर किसी की आँखें नम कर दी हैं और यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कम उम्र के बच्चों पर किस प्रकार का मानसिक और भावनात्मक दबाव हावी हो रहा है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, और पूरे स्कूल परिसर में गहरा सन्नाटा व शोक व्याप्त है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *