नारी-शक्ति के सम्मान का किया आह्वान
New Delhi
नई दिल्ली (18 अक्तूबर 2026) दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि यह महापर्व भारत की समृद्ध आध्यात्मिक चेतना और लोकमानस की एकता को अभिव्यक्त करता है, जिसमें हमारी संस्कृति, कला और जीवनशैली की सुंदर झलक मिलती है।
राष्ट्रपति ने कहा कि मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध विनाशकारी प्रवृत्तियों पर दैवी शक्तियों की विजय का प्रेरक प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी प्राचीन ‘नारी-शक्ति वंदन’ की परंपरा का आदर्श प्रस्तुत करती है। व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में नारी-शक्ति का सम्मान करना ही मां दुर्गा के प्रति सच्ची आस्था है। अंत में, उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि और राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।