Breaking News

तपती गर्मी के बीच दिल्ली वासियों के लिए आई राहत भरी खबर

तपती गर्मी के बीच दिल्ली वासियों के लिए आई राहत भरी खबर

इन दिनों दिल्ली NCR समेत समस्त उत्तर भारत प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। इसी बीच दिल्लीवासियों के लिए थोड़ी सी राहत की ख़बर है। मौसम विभाग ने रविवार शाम से से ठंडी हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

आर्द्रता का स्तर 64 फीसदी रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारी ने अनुमान जताया कि दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम के समय ठंडी हवाएं चलेंगी तथा गरज के साथ बिजली कड़केगी।

उन्होंने बताया कि शहर का अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ठंडी हवाएं चलने और गरज के साथ बिजली कड़कने से तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है. शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं मौसम विभाग के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पाकिस्तान से आ रही गर्म पश्चिमी हवाओं ने भीषण गर्मी के दायरे में इस साल पंजाब और हिमाचल प्रदेश को भी ले लिया है।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *