नई दिल्ली( 10 अक्तूबर 2026) कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के चलते पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील, सिटिजंस फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के बैनर तले सड़कों पर उतरे सैकड़ों समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस प्रदर्शन की अगुवाई CJP प्रमुख अभिजीत दीपके कर रहे थे उन्हें दिल्ली में ही फ्लाइट में हिरासत में ले लिया गया।
खास बात यह रही कि इस विरोध प्रदर्शन में देश के जाने-माने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी के साथ-साथ पत्रकार व एक्टिविस्ट सौरव दास की मौजूदगी ने इस आंदोलन की सुर्खियां बटोर लीं। प्रदर्शन स्थल पर अचानक बढ़ी सरगर्मी और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जब स्थिति बेकाबू होने लगी, तो पुलिस ने एहतियातन अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी और सौरव दास सहित सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है गिरफ्तारयों के बाद से सोशल मीडिया पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
