#Indian Railway रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

एनटीपीसी स्नातक के 3,548 पदों पर भर्ती शुरू

New Delhi नई दिल्ली (12 अक्तूबर2026) भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) के माध्यम से गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC-स्नातक) के तहत 3,548 पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। योग्य और इच्छुक युवा इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रमुख पद और रिक्तियों में मालगाड़ी प्रबंधक (Train Goods Manager): 2,750 पद, वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट 371 , कनिष्ठ लेखा सहायक सह टाइपिस्ट 300 , मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक 127 ,
वेतनमान सातवें वेतन आयोग के तहत मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक को लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये प्रतिमाह और अन्य तीनों श्रेणियों को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये प्रतिमाह प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा।

योग्यता व आयु सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 1 जनवरी 2027 के मुताबिक उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए, साथ ही आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *