Breaking News

जन्मदिन विशेषः जानिए किसके कहने पर दबंग गर्ल ने घटाया अपना 30 KG

जन्मदिन विशेषः जानिए किसके कहने पर दबंग गर्ल ने घटाया अपना 30 KG

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा आज 32 साल की हो गयी हैं। उनका जन्म 2 जून 1987  को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। वह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी है। सोनाक्षी ने अपनी पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर स्कूल से की है और श्रीमती नाथीबाई दामोदर थ्रैक्रसे  महिला यूनिवर्सिटी से फैशन डिज़ाइनर की डिग्री हासिल की है। सोनाक्षी ने 2005 की फिल्म “मेरा दिल लेकर देखो” में कौस्तुम डिज़ाइनर करके अपने करियर की शुरुआत सोनाक्षी अब तक 17 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

2010 में सोनाक्षी ने सलमान खान की एक्शन, ड्रामा फिल्म में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की दबंग में अच्छा अभिनय के लिए उनकी बहुत तारीफ हुई। सोनाक्षी उन अभिनेत्रियों में से है जिन्होंने कम समय में अपना मुकाम हासिल है। सोनाक्षी का कहना है की उनकी इस अचीवमेंट का श्रय सलमान खान को जाता है उनका कहना है की फिल्मों में आने से पहले उनका वजन करीब 90 किलो हुआ करता था। सलमान खान के कहने पर उन्होंने अपना वजन  30  किलो घटाया था। सोनाक्षी ने बताया था कि वजन कम करना उनके लिए आसान नहीं था। वो जिम से नफरत करने वालों में से हैं।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *