राष्ट्रपति ने कई नए राज्यपाल नियुक्त किए
New Delhi
नई दिल्ली 13 अक्तूबर 2026) देश के कई प्रमुख राज्यों में राष्ट्रपति भवन ने राज्यपालों के बड़े फेरबदल और नई नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की है। राष्ट्रपति के जारी आदेश के तहत कुछ वर्तमान राज्यपालों के दायित्वों में बदलाव किया गया है, जबकि कई नए चेहरों को भी राजभवन की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अधिसूचना के मुताबिक प्रमुख नियुक्तियों में केरल सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को अब केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, तमिलनाडु केरल के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का स्थानांतरण कर उन्हें तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है, सिक्किम ओम प्रकाश माथुर की जगह अब दुष्यन्त गौतम सिक्किम के राज्यपाल का पद संभालेंगे, कर्नाटक डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, उत्तराखंड डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राजभवन की कमान सौंपी गई है, ओडिशा ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति भवन के आदेश के मुताबिक, ये सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी। इस प्रशासनिक फेरबदल को विभिन्न राज्यों में संवैधानिक संतुलन और नई प्रशासनिक ऊर्जा के संचार के रूप में देखा जा रहा है।