Breaking News

Gharaunda Children’s Home मासूमों के बीच पहुँचे सीडीओ कुमार सौरभ

घरौंदा बाल गृह का सरप्राइज़ विज़िट कर बच्चों संग बाँटा प्यार

Ghaziabad ग़ाज़ियाबाद (31 जुलाई 2026) गोविंदपुरम की पंचशील कॉलोनी में  ‘घरौंदा बाल गृह (शिशु) एवं विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई’ में शुक्रवार का दिन मासूम बच्चों के लिए बेहद खास और आत्मीय रहा। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने संस्था का सरप्राइज़ विज़िट किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ बच्चों के बीच बैठकर उनसे सहृदय संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान CDO ने बच्चों की पढ़ाई, सेहत और खान-पान की बारीकी से जानकारी ली। जब अधिकारी केंद्र पहुँचे, उस वक्त बड़े बच्चे मन लगाकर पढ़ाई कर रहे थे, जबकि नन्हे-मुन्ने बच्चे खेल-कूद और मनोरंजक गतिविधियों में मशगूल थे। बच्चों की निश्छल मुस्कान और संस्था की साफ-सुथरी व्यवस्थाओं ने अधिकारियों का दिल जीत लिया।

उन्होंने इस मौके पर कई दिशा निर्देशों के साथ ही एक संवेदनशील पहल की जिसके तहत, सीडीओ ने निर्देश दिए कि जिन बच्चों के परिवारों की खोज संभव है, उन्हें नियमानुसार खोजकर बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया प्राथमिकता से पूरी की जाए, ताकि उन्हें अपनों का प्यार मिल सके, सभी बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक भोजन देने के कड़े निर्देश दिए गए,  संस्था ने बच्चों का दाखिला नजदीकी स्कूलों में कराया है, जहाँ वे नियमित शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

“हर बच्चे की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और उनका सर्वांगीण विकास प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाल संरक्षण गृहों में किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा।”  कुमार सौरभ, मुख्य विकास अधिकारी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *