Breaking News

Glasgow Commonwealth Games राष्ट्रमंडल खेल 2026, नीरज चोपड़ा ने जीता रजत

PM ने जताया गर्व, दी बधाई

New Delhi नई दिल्ली (1 अगस्त 2026) ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी उल्लेखनीय निरंतरता, संयम और खेल भावना का परिचय दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करती हैं और उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा “ग्लासगो में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने शानदार रजत पदक जीता!

उन्होंने एक बार फिर उल्लेखनीय निरंतरता, संयम और खेल भावना का परिचय दिया है। उनकी सफलताएं प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करती हैं। उनके भावी प्रयासों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *