New Delhi
नई दिल्ली ( 2नवंबर2026)राजस्थान के झुंझुनू में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा “राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पीड़ितों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मुआवजे की घोषणा की है। हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।