Arnab चक्रवात ‘अर्नब’, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से की चर्चा

केंद्र से हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

 

New Delhi नई दिल्ली(29 अक्तूबर 2026) चक्रवात ‘अर्नब’ के गंभीर खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर चर्चा की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार प्रभावित राज्यों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। राहत और बचाव कार्यों से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं ‘एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें सक्रिय रूप से बचाव कार्यों में जुटी हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है, हालात का आकलन करने और आगे की मदद तय करने के लिए जल्द ही अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीमें (IMCT) भेजी जाएंगी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *