150 किमी. तेज हवाओं के चलते उड़ानें प्रभावित होने का अलर्ट
New Delhi
नई दिल्ली(28 अक्तूबर2026) बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ विकराल रूप ले चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह और अधिक तीव्र होकर ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ (Very Severe Cyclonic Storm) में तब्दील हो सकता है। तूफान के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंकों की गति 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
तूफान की गंभीरता को देखते हुए नागर विमानन मंत्रालय ने आपात समीक्षा बैठक कर विमानन सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं।
तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा (भुवनेश्वर सहित) के हवाई अड्डों से आने-जाने वाली उड़ानें सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा, तूफान के प्रभाव और मार्ग को देखते हुए हैदराबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर की उड़ानों में भी देरी या फेरबदल हो सकता है।
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), DGCA, BCAS, एयरलाइंस, एयरपोर्ट ऑपरेटर्स, NDRF और आंध्र प्रदेश, ओडिशा व पश्चिम बंगाल के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को 24×7 उच्च सतर्कता और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित क्षेत्रों के हवाई यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ान की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।