Jamia Millia Islamia जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र प्रदर्शन

8 नवंबर तक ऑनलाइन क्लासेस

New Delhi नई दिल्ली (27 अक्तूबर 2026)जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के जारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने 8 नवंबर तक सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराए जाने और हाल ही में निलंबित किए गए छात्रों का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने ऑफलाइन कक्षाओं को अस्थायी रूप से स्थगित कर ऑनलाइन मोड में जारी रखने का आदेश जारी किया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *