New Delhi
नई दिल्ली(29 अक्तूबर 2026) त्योहारों के मौसम में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी गई है।
7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत स्वीकृत फॉर्मूले के अनुसार, डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे यह मौजूदा 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। नई दरें 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होंगी।
इस फैसले से केंद्र सरकार के लगभग 48.54 लाख से अधिक कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी। डीए और डीआर में की गई इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर प्रतिवर्ष 10,016.10 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।