Breaking News

Central Bureau of Narcotics केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

अफ़ीम डोडा चूरा ज़ब्त, दो गिरफ्तार

New Delhi नई दिल्ली ( 2नवंबर2026) मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए  केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने धार जिले के बदनावर के पास एक पंजाब नंबर के टाटा ट्रक से 595.420 किलोग्राम अवैध अफीम का भूसा (डोडा चूरा) जब्त किया है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों की इनपुट के आधार पर सीबीएन की संयुक्त टीम ने संदिग्ध मार्ग पर घेराबंदी कर ट्रक को रुकवाया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर टीम दंग रह गई तस्करों ने ट्रक के फर्श (कैविटी) में विशेष गुप्त जगह बना रखी थी। इस गुप्त चैंबर से प्लास्टिक के 60 बैग बरामद हुए, जिनमें अफीम डोडा चूरा का पाउडर भरा हुआ था।

सीबीएन ने प्रतिबंधित खेप और ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम, 1985 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, नशे की इस बड़ी खेप के स्रोत (सोर्स) और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *