Breaking News

‘वेस्ट-गुनहिया’, पेपर लीक बहस के बीच संसद में गूंजे Gen Z के ये शब्द, जानिए क्या है इसका मतलब?

संसद में नीट पेपर लीक को लेकर एक नया बिल (Public Examinations Bill 2026) पास हुआ। इस बिल के अनुसार, अब पेपर लीक करने वाले को 10 साल तक जेल और 50 लाख तक जुर्माने का प्रावधान है। हालांकि बहस के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। दरअसल, बहस के बीच Gen Z के स्लैंग शब्द इस्तेमाल किए गए। जिसमें “Delulu”, “Clock It”, “FOMO”, “MIA” के साथ “Vasteguna Huiya” और “Kuchu Puchu” जैसे शब्द भी संसद भी शामिल हैं। इन शब्दों का इस्तेमाल Gen Z अपनी जिंदगी में सामान्य बोलचाल में करते हैं औऱ अब ये संसद में गूंजने लगे। सबसे ज्यादा चर्चा ‘वेस्ट-गुनहिया’ की हो रही है, तो चलिए बताते हैं कि आखिर यह शब्द कहां से आया है और इसका क्या मतलब है।

‘वेस्ट-गुनहिया’ का मतलब क्या है?

असल में यह कोई शब्द ही नहीं है औऱ ना ही इसका कोई मतलब है। यब किसी डिक्शनरी से नहीं लिया गया है। असल में सही शब्द “Can I get a Hoya?” है यह एक मीम है। एक बार एक लड़के ने गलती से “Chacha, Vasteguna Huiya” बोल दिया तभी से यह वायरल है। और Gen Z इसे अपनी भाषा में फन की तरह इस्तेमाल करते हैं। अब जंतर-मतर पर जो आंदोलन हो रहा था वह Gen Z जनरेशन का था। इस प्रदर्शन में सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ छात्र प्रोटेस्ट कर रहे थे। वे पुलिस को “Police uncle, vasteguna huiya!” कहकर बुलाते थे। पुलिस वाले भी समझ नहीं पाते थे कि आखिर इसका क्या मतलब है। हालांकि वे इसे हंसी मंजाक और विरोध जताने के तरीके के रूप में लेते थे। अब संसद में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा कहा कि छात्र Vasteguna Huiya का नारा लगाकर बहुत प्यार से इस्तीफा मांगते थे, इसका मतलब जानना है तो घर जाकर गूगल कर लेना।

कुछ और GenZ के शब्द जो संसद में चलें, जानिए उनका क्या है मतलब?

Delulu- Delusional का मतलब है “ख्याली पुलाव”। Clock It मतलब सच को पकड़ लेना। इसके अलावा FOMO और Kuchu Puchu का भी जिक्र किया गया, मतब प्यार से इस्तीफा मांगा। असल में ये सभी शब्द आंदोलन में खूब चलें हैं, फिर यही भाषा संसद में भी गूंजने लगे। वजह है कि Gen Z का गंभीर मुद्दों को भी मीम और मजाक के जरिए अपनी बात रखना।

सबसे ज्यादा Waste Guna Huiya वायरल हुआ जबकि इसका कोई मतलब भी नहीं है। इसके पीछे वजह है कि यह बोलने में मजेदार लगता है। यह सिर्फ एक वायरल मीम है। युवा अब गंभीर मुद्दे पर भी अपनी भाषा में सड़क से संसद तक पहुंचा रहे हैं। पेपर लीक जैसे मामले को भी युवाओं ने नारों की जगह मीम्स की भाषा सुनी। इसमें “Delulu” औऱ “Clock It भी खूब चले। खैर, आपको इनमें से कौन सा शब्द ज्यादा मजेदार लगा।

यह भी पढ़ें- भारतीय आर्मी चीफ को मारुति कार से उतरने देख पाकिस्तानी रह गए हैरान, सादगी देख पाक हुक्मरानों पर निकाला गु्स्सा

यह वायरल वीडियो 25 जुलाई 2026 का है, विजय दिवस से पहले जनरल धीरज सेठ शहीदों को श्रद्धांजलि देने द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल गए थे। इस समय वे अपनी मारुति सुजुकी सियाज से उतरते हुए देखे गए। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

About The Author

Related posts