एनसीआर की लाइफ़लाइन
NAMO BHARAT
गाजियाबाद (9जून 2026) सोमवार, 8 जून को दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सफलता की एक नई ऊंचाई को छू लिया। इस दिन कॉरिडोर पर अब तक की सबसे अधिक (दैनिक राइडरशिप) रिकॉर्ड की गई, जिसमें लगभग 1,25,500 यात्रियों ने सफर किया। आम दिनों में प्रतिदिन औसतन
लाख यात्री नमो भारत सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। यह रिकॉर्ड संख्या दर्शाती है कि एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में लोग अब तेज, समयबद्ध और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन को अपना रहे हैं।
इसके बारे में जानकारी देते हुए एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि यात्रा के समय में होने वाली भारी कमी इसकी बढ़ती लोकप्रियता की मुख्य वजह है। रोज़ाना दफ्तर जाने वाले लोग, छात्र और नियमित यात्री नमो भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं। ट्रेनों के संचालन में लगभग 99% समयबद्धता (Punctuality) के चलते यात्री बिना किसी अनिश्चितता के समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच रहे हैं, जिससे उन्हें सड़कों के भारी जाम से बड़ी राहत मिली है।
कॉरिडोर के कुछ प्रमुख स्टेशन यात्रियों की पहली पसंद बने हुए हैं।
इनमें शामिल हैंजिनमें सराय काले खाँ, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार, गाज़ियाबाद और बेगमपुल ये सभी स्टेशन मेट्रो, भारतीय रेलवे, आईएसबीटी और सिटी बसों जैसे परिवहन के अन्य साधनों के साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी (Intermodal Integration) पेश करते हैं। यही कारण है कि ये स्टेशन मिलकर पूरे कॉरिडोर की कुल राइडरशिप में 40 प्रतिशत से अधिक का योगदान दे रहे हैं। यह बदलाव साफ तौर पर दिखाता है कि नमो भारत अब एनसीआर की लाइफलाइन बनती जा रही है।