Breaking News

International Friendship Day: 30 जुलाई और 2 अगस्त, दो अलग-अलग दिन क्यों मनाया जा रहा है फ्रेंडशिप डे, जानिए इसकी वजह

International Friendship Day 2026 : दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जिसे जन्म से नहीं बल्कि दिल से चुना जाता है। यही रिश्ता मुश्किल वक्त में सहारा बनता है और खुशियों को दोगुना कर देता है। दोस्तों के इसी अनमोल साथ को सम्मान देने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) मनाया जाता है। 30 जुलाई और 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। ऐसे में कई लोगों में यह उलझन है कि भला यह दो दिन क्यों सेलिब्रेट किया जाता है।

दरअसल, दोनों ही तारीखें सही हैं, लेकिन इनके पीछे अलग-अलग इतिहास और उद्देश्य जुड़े हुए हैं। एक दिन संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा घोषित International Friendship Day है, जबकि दूसरा भारत समेत कई देशों में लंबे समय से चली आ रही परंपरा के तहत मनाया जाता है। आइए जानते हैं दोनों तारीखों की वजह, इतिहास और महत्व।

Friendship Day 2026 कब है?

30 जुलाई 2026 यानी गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (International Day of Friendship) मनाया जा रहा है। जबकि 2 अगस्त 2026 यानी रविवार को भारत समेत कई देशों में फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। भारत में अगस्त के पहले रविवार को यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। यानी अगर आप भारत में हैं, तो यहां 2 अगस्त 2026 को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा।

दो अलग-अलग तारीखों पर क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे?

30 जुलाई को International Day of Friendship मनाए जाने की शुरुआत साल 1958 में हुई थी। पैराग्वे के डॉक्टर रैमोन आर्टेमियो ब्राचो ने एक अभियान शुरू किया था, जिसका उद्देश्य देशों और समाजों के बीच दोस्ती को बढ़ावा देकर शांति स्थापित करना था। बाद में इस विचार को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली और 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस घोषित कर दिया।

भारत में अगस्त के पहले रविवार मनाया जाता है मित्रता दिवस

अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा अमेरिका से जुड़ी मानी जाती है। शुरुआती दौर में इसे एक सामाजिक और व्यावसायिक पहल के रूप में बढ़ावा मिला, जहां लोग अपने दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड और उपहार देकर इस रिश्ते का जश्न मनाते थे। समय के साथ यह परंपरा भारत, नेपाल, बांग्लादेश, मलेशिया और कई अन्य देशों में लोकप्रिय हो गई। भारत में स्कूल-कॉलेजों में दोस्ती की बैंड (Friendship Band) बांधने और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की परंपरा ने इसे और भी खास बना दिया।

Friendship Day 2026 के लिए शुभकामना संदेश

दोस्ती वो रिश्ता है जो हर खुशी को दोगुना और हर गम को आधा कर देता है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2026!

दोस्त वही जो हर हाल में साथ निभाए, बिना कहे दिल की बात समझ जाए।
अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

रिश्ते किस्मत से मिलते हैं, लेकिन दोस्ती दिल से बनती है।
आपकी दोस्ती हमेशा यूं ही बनी रहे।

हर सफर आसान हो जाता है, जब साथ एक सच्चा दोस्त हो।
Happy Friendship Day!

दोस्ती का रिश्ता समय के साथ और मजबूत होता जाए, यही कामना है।
मित्रता दिवस की शुभकामनाएं।

About The Author

Related posts