Breaking News

Tree Plantation स्वच्छ पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी: सुरेंद्र सिंह नागर

greno

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (8 जून 2026) आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी  और दायित्व है। गौतमबुद्ध नगर से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत करते हुए ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी में ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही। ओएसडी अभिषेक पाठक और ओएसडी गिरीश कुमार झा की मौजूदगी में सांसद ने इस ग्रीन बेल्ट को पीएम वन नाम दिया। इसमें सांसद की ओर से 30 पौधे प्रतिमाह लगाए जाएंगे। सांसद ने पौधों की नियमित देखभाल करने और एक स्थान पर  एक जैसे पौधों की प्रजाति लगाने का आह्वान किया । प्राधिकरण ने सेक्टर 10 के कोको काउंटी के पास और मिलक लच्छी में ग्रीन बेल्ट में भी पौधरोपण किया। इन जगहों पर पिलखन, अमलतास गुलमोहर, नीम, जामुन आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। ग्रेटर नोएडा की विभिन्न आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों ने भी पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस वर्ष प्राधिकरण की तरफ से लगभग 1.34 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। हालांकि प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने उद्यान विभाग को  निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने को कहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने जन सहभागिता के जरिए ग्रेटर नोएडा को और हरा-भरा बनाने की अपील की। घरों में, सड़कों के किनारे, पार्क, ग्रीन बेल्ट आदि जगहों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की है।  पौधरोपण अभियान के दौरान डीजीएम उद्यान एसके जैन, सहायक निदेशक उद्यान नथोली सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रामकुमार व श्यामा प्रसाद, अवर अभियंता हरिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *