Breaking News

ममता का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

ममता का मीम शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विवादित फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह से गिरफ्तार हुईं भाजपा युवा विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई है। आपत्तिजनक मीम पोस्ट करने वाली प्रियंका को कोर्ट ने पहले लिखित में माफीनामा देने को कहा।

बाद में सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका के वकील एनके कौल को वापस बुलाया। कोर्ट ने अपने आदेश में बदलाव करते हुए माफी की शर्त को रद्द कर दिया। अब प्रियंका को तुरंत जेल से रिहा किया जाएगा। बेटी को जमानत मिलने पर मां ने खुशी जाहिर की है। प्रियंका की मां राजकुमारी शर्मा ने कहा कि बता नहीं सकतीं कि मैं कितनी खुश हूं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के घर लौटने का इंतजार कर रही हैं।

बता दें कि प्रियंका शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया था। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने कहा था कि मंगलवार को यानि आज भाजपा युवा विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने ट्विटर पर ममता बनर्जी की एक फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की थी। यह फोटो असल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक को फोटोशॉप करके बनाई गई थी। शुक्रवार को पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने के बाद प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया था।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *