Breaking News

NITRA’s historic achievement आत्मनिर्भर भारत ‘निटरा’ के स्वदेशी मिल्कवीड से बने स्लीपिंग बैग्स बचाएंगे जवानों की जान

New Delhi नई दिल्ली (6जून 2026)’निटरा’ देश को तकनीकी वस्त्र (Technical Textiles) और रक्षा सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अभूतपूर्व भूमिका निभा रहा है।  भारतीय वस्त्र उद्योग में पिछले पाँच दशकों से अनुसंधान और विकास (R&D) की रीढ़ माना जा रहा ‘निटरा’  आज भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के निरंतर मार्गदर्शन और केंद्रीय वस्त्र मंत्री  गिरिराज सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में निटरा (नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन)  ने कई ऐतिहासिक राष्ट्रीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

सुरक्षा  क्षेत्र में भारत की ‘पहली’ स्वदेशी तकनीक
वस्त्र मंत्रालय के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में नामित निटरा ने राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (NTTM) के तहत भारत का पहला स्वदेशी ‘फायर एंट्री सूट’ विकसित किया है, जिसकी तकनीक उद्योग को भी हस्तांतरित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, निटरा ने देश की पहली अत्याधुनिक ‘फायर मैनिकिन’ (Flame Engulfment) टेस्टिंग फैसिलिटी स्थापित की है। 100 से अधिक तापीय सेंसरों से लैस यह प्रणाली अग्निशामकों और रक्षा बलों के कपड़ों की अंतरराष्ट्रीय मानकों पर थर्मल टेस्टिंग करेगी, जिससे अब भारतीय उद्योगों की विदेशों पर निर्भरता खत्म होगी।

‘न्यू एज फाइबर्स’ और सुरक्षा बलों के लिए नवाचार
निटरा को अब ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर न्यू एज फाइबर्स’ के रूप में भी नामित किया गया है, जिसके तहत मिल्कवीड (Milkweed), फ्लैक्स और हेम्प जैसे टिकाऊ रेशों की खेती से लेकर उनके व्यावसायीकरण तक पर काम हो रहा है।

हाल ही में आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने निटरा के मिल्कवीड रेशों से विकसित अत्याधुनिक स्लीपिंग बैग्स को आईटीबीपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों को फील्ड ट्रायल के लिए सौंपे। ये स्लीपिंग बैग अत्यधिक ठंडे और चुनौतीपूर्ण माहौल में तैनात देश के जवानों को विश्वस्तरीय सुरक्षा और तापीय संरक्षण प्रदान करेंगे।

उत्तर प्रदेश का विकास और रक्षा बलों को मजबूती
निटरा न केवल नई तकनीकें विकसित कर रहा है, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर राज्य को देश का अग्रणी ‘टेक्सटाइल हब’ बनाने के लिए कौशल विकास, एमएसएमई (MSME) सहायता और टेक्सटाइल पार्कों में तकनीकी परामर्श दे रहा है। इसके साथ ही, रक्षा एवं अर्धसैनिक बलों की यूनिफॉर्म के मानकों (Specifications) को तय करने और ‘थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन’ के माध्यम से गुणवत्ता सुनिश्चित करने में निटरा की बड़ी भूमिका है।

निटरा के किए जा रहे ये अद्वितीय नवाचार और स्वदेशी प्रयास आने वाले समय में ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने में मील का पत्थर साबित होंगे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *