Breaking News

प्रियंका गांधी ने BJP पर कसा तंज, कहा- ये दुर्बल सरकार है रोजगार नहीं दे सकती

लोकसभा चुनाव में आमजनों का मन टटोलने के लिए कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी गंगा यात्रा पर है। आज प्रियंका गांधी के गंगा यात्रा दूसरा दिन है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर में मां विध्यवासिनी देवी के दर्शन किए उसके बाद मजार पर चादर चढ़ाई।

मिर्जापुर में प्रियंका गांधी मीडिया से भी रुबरु हुई। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी का सीना 56 इंच का है तो रोजगार क्यों नहीं देते हैं ? प्रियंका ने कहा कि ये दुर्बल सरकार है। उन्होंने कहा कि 70 साल की रट भी एक्सपायरी होती है। आप भी तो 5 साल से सत्ता में हैं आपने क्या किया ? तो वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि CM योगी यूपी में जमीन पर हालात आकर देखें।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *