Breaking News

Kanwar Yatra गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, डीएम और एडिशनल सीपी ने संभाली कमान

Ghaziabad गाजियाबाद (8 जुलाई  श्रावण मास के पावन अवसर पर आगामी कांवड़ यात्रा और सिद्धपीठ श्री दुग्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शिवरात्रि जलाभिषेक को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार मॉंदड़ एवं एडिशनल पुलिस आयुक्त  राज करन नय्यर की संयुक्त अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में  मंहत नारायण गिरि महाराज, सदर विधायक संजीव शर्मा सहित पुलिस और प्रशासनिक विभागों के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा और सुगम आवागमन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को  सौंपे गए कुछ  दायित्व जिनमें, कांवड़ मार्ग के गड्ढों को तत्काल भरने, समतलीकरण करने और आवश्यक बैरिकेडिंग व संकेतक बोर्ड लगाना, संपूर्ण कांवड़ मार्ग और शिव मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान, कूड़ा उठान और फॉगिंग/एंटी-लार्वा छिड़काव सुनिश्चित करना,  कांवड़ मार्ग और विश्राम स्थलों पर पर्याप्त स्वच्छ पेयजल और अस्थायी जलापूर्ति केंद्रों की स्थापना, प्रमुख स्थानों पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, जीवनरक्षक दवाओं और एम्बुलेंस से लैस चिकित्सा शिविर लगाएं, ट्रांसफार्मरों और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर निर्बाध आपूर्ति दी जाए और त्वरित समाधान के लिए विशेष कंट्रोल टीम बने।

“सभी संबंधित विभाग अपने-अपने कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता मिलने पर सीधे तौर पर अधिकारी की जवाबदेही तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”  रविन्द्र कुमार मॉंदड़, जिलाधिकारी, गाजियाबाद

सीसीटीवी, ड्रोन और ट्रैफिक प्लान से होगी सुरक्षा
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एडिशनल सीपी राज करन नय्यर और डीएम ने पुलिस विभाग को एक प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू करने के निर्देश दिए, जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही, पुलिस बल के साथ सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की भी संयुक्त तैनाती की जाएगी ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और गरिमापूर्ण माहौल में जलाभिषेक कर सकें।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *