Breaking News

ghaziabad news रिकार्ड जीत के साथ सुनीता दयाल बनी गाजियाबाद की महापौर

ghaziabad newsगाजियाबाद(13मई 2023) नगर निकाय चुनाव में गाजियाबाद से महापौर पद की उम्मीदवार भाजपा की सुनीता दयाल ने 2017 की जीत के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की निशारा खान को 2 लाख 87 हजार 665 वोटों से मात दी। इस रिकॉर्ड तोड़ जीत से भाजपा समर्थकों में गजब का उत्साह है। भाजपा ने प्रदेश में सभी 17 नगर निगम पर क्लीनस्वीप कर  भगवा फहराया । इसके साथ ही नगर निगम के 100 वार्ड में करीब 67 पार्षद भाजपा के चुने गए हैं, जो 2017 से अधिक है। भाजपा महापौर सुनीता दयाल ने इस ऐतिहासिक जीत पर नगर निगम क्षेत्र के   मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने आरडीसी में चुनाव कार्यालय पर अपने चुनाव प्रबंधन समिति के साथ जिम्मेदार पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया।इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा जनता ने उन्हें जो आशीर्वाद दिया है उस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगी और सभी जनता जनार्दन व भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों जिन्होंने भी उन्हें उनके चुनाव में जी तोड़ मेहनत की इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा आप सभी के सहयोग, मेहनत से ही यह सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि वह सभी के साथ समन्वय बनाकर निगम के हर पार्षद को साथ लेकर नगर के विकास की गति को आगे बढ़ाएंगी। भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के लिए सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और मुंह मीठा कराया । इस मौके पर रिकॉर्ड मतों से जीत करने दर्ज करने वाली भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

#bjpmayor #sunitadayal #municipalelections2023 #ghaziabadnews #oppositionnews

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *