अवैध निर्माणों पर गरजा जीडीए का बुलडोजर

कई दुकानें ध्वस्त, वेयरहाउस सील

Ghaziabad गाजियाबाद (16 सितंबर 2026) जीडीए (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जोन-1 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय लोगों और निर्माणकर्ताओं के भारी विरोध व हंगामे के बावजूद प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति पर काबू पाकर ध्वस्तीकरण और सीलिंग का काम पूरा कराया। ध्वस्तीकरण: भट्टा नंबर-5 रोड पर अवैध रूप से बनाए जा रहे वेयरहाउस और निर्मित अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया, और सीलिंग: वरदान रोड पर और ग्राम ढरगल में अवैध रूप से तैयार वेयरहाउसों को सील कर दिया गया।

यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-1 के सचल दस्ते और प्राधिकरण पुलिस बल की संयुक्त मौजूदगी में पूर्ण हुई। जीडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगामी माह में भी निरंतर जारी रहेगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *