गाजियाबाद में स्वच्छता का महापर्व

17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’

Ghaziabad गाजियाबाद (16 सितंबर 2026) शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में आयोजित समन्वय बैठक में पार्षदों और निगम अधिकारियों ने इस महा-अभियान की रूपरेखा तय की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसहयोग से पूरे शहर में आयोजित किया जाएगा।

अभियान में प्रमुख रुप से

  • 156 घंटे का नॉन-स्टॉप सफाई अभियान: शहर के सभी 100 वार्डों में एक साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा और 156 घंटे का निरंतर सफाई कार्य होगा।
  • कलश यात्रा और दीप प्रज्वलन: जन-जागरूकता के लिए महिला-पुरुषों की सहभागिता से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, रंगोली सजाई जाएगी और प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
  • प्रमुख स्थलों व चौराहों का सौंदर्यीकरण: शहर के प्रमुख चौराहों और ऐतिहासिक स्थलों को विशेष रूप से सजाया और संवारा जाएगा।
  • स्कूलों में प्रतियोगिताएं व डोर-टू-डोर दस्तक: बच्चों को स्वच्छता से जोड़ने के लिए स्कूलों में प्रतियोगिताएं होंगी, वहीं निगम की टीमें घर-घर जाकर स्वच्छता का संदेश पहुंचाएंगी।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि हर नागरिक की भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा। वहीं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों को पार्षदों के सुझावों पर त्वरित कार्ययोजना तैयार कर फील्ड में पूरी ऊर्जा से जुटने के निर्देश दिए।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *