Breaking News

दिल्ली के बाद महाराष्ट्र का भी लॉकडाउन नहीं बढ़ाने का ऐलान, सरकार ने कहा- अफवाहों पर ध्यान नहीं दें; देश में अब 2.98 लाख केस



देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 98 हजार 445हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के आधार पर हैं।इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने आज उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमेंलॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ाने कीमांग की गई थी।इससे पहले, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाया नहीं जाएगा।

उधर, महाराष्ट्र सरकार ने भी लॉकडाउन नहीं बढ़ाने की बात कही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है किभीड़ में इकट्ठे न हों और नियमों का पालन करें।

गुरुवार को महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज मिले
गुरुवार को लगातार दूसरेदिन 11 हजारसे ज्यादा मरीज बढ़े और रिकॉर्ड 393 लोगों की जान गई। covid19india.org के मुताबिक,गुरुवार को महाराष्ट्र और दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले। महाराष्ट्र में 3607 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 152 ने जान गंवाई। वहीं दिल्ली में 1877 मरीज मिले और 101 मौते हुईं। दिल्ली में अब तक कोरोना से 1085 लोग दम तोड़ चुके हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख

केस
11 जून 11128
10 जून 11156
9 जून 9979
8 जून 8536
7 जून 10882

कोरोना अपडेट्स

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कोरोना पर अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, गुरुवार को 10,956 केस सामने आए। वहीं, पिछले 24 घंटे में 396 मौतें हुईं। इसके साथ, देश में अब तक 2 लाख 97 हजार 535 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 41 हजार 842 एक्टिव केस हैं और 1 लाख 47 हजार 195 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, अब तक 8498 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • तेलंगाना में कोविड-19 के उपचार के लिए बनाए गए तेलंगाना नोडल अस्पताल में पिछले तीन दिनों से 300 से ज्यादाजूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। ये लोग अस्पताल में बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है कि इस पूरे अस्पताल में 8 डॉक्टर्स हैं जो कि आईसीयू के 120 मरीजों की देखभाल करते हैं। यदि हम मरीज को क्रिटिकल केयर वॉर्ड से किसी दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट करते हैं, तो हमें ऑक्सीजन सपोर्ट देनेमें 40 मिनट का समय लगता है। जबकि यहां पूरे राज्य से संक्रमित मरीज लाए जा रहे हैं।
  • सर गंगाराम अस्पताल के वाइस चेयरमैन डॉ. एसपी ब्योत्रा ने कहा कि मध्य जुलाई या अगस्त में कोरोना अपने पीक पर पहुंच सकता है।
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने लॉकडाउन में छूट के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका लगाने वाले व्यक्ति पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
  • रेलवे ने बताया कि 7 राज्यों ने 63 श्रमिक ट्रेनों की मांग की है। इनमें 32 केरल से चलेंगी और पश्चिम बंगाल जाएंगी। केरल के अलावा तमिलनाडु ने 10, जम्मू-कश्मीर ने 9, कर्नाटक ने 6, आंध्रप्रदेश ने 3, पश्चिम बंगाल ने 3 और गुजरात ने एक ट्रेन की मांग की है।

5 राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: राज्यसरकार ने राजधानी भोपाल मेंसप्ताह में पांच दिन पूरा शहरखोलने का ऐलान किया। यहांशनिवार-रविवार को दो दिन जरूरी चीजों की दुकानों को छोड़कर शहर पूरी तरह बंद रहेगा। इसे लागू करने की तारीख अभी तय नहीं की गई है। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने बताया कि कारोबारियों से चर्चा के बाद आदेश जारी किया जाएगा।

भोपाल में 75 दिन बाद गुरुवार को सब्जियों का थोक मार्केट खोला गया। यहां सुबह से लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

उत्तरप्रदेश: राज्यमें शुक्रवार सुबह कोरोना के 24 मामले सामने आए। इनमेंहमीरपुर जिले के 18 और सहारनपुर के 6 मामले शामिल हैं। हेल्थ ऑफिसर ने बताया कि सहारनपुर जिले में संक्रमितों की संख्या 270 हो गई है। 233 लोगस्वस्थ होकर घर जा चुके, जबकि एक्टिव 37 मरीजों का उपचार चल रहा है। उधर, हमीरपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

यह फोटो लखनऊ की है। अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों के लिए स्पेशल फ्लाइट बुक कराई थी। इसके जरिए गुरुवार को प्रवासी मुंबई से लौटे।

महाराष्ट्र: राकांपा नेता और उद्धव ठाकरे सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह, मुंडे ठाकरे सरकार में संक्रमित होने वाले तीसरे मंत्री हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले मंत्री जितेंद्र आव्हाड और अशोक चाव्हाण संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, दोनों स्वस्थ्य हो गए हैं।

यह तस्वीर मुंबई के बांद्रा स्थित अस्थायी कोविड अस्पताल की है। शहर में अब तक 52 हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। गुरुवार को 3607 मरीज बढ़े।

राजस्थान: राजस्थान में शुक्रवार सुबह कोरोना के 92 नए मामले सामने आए। इनमें सिरोही में सबसे ज्यादा 34, जयपुर में 24, झुंझुनू में 10, अजमेर और अलवर में 7-7, झालावाड़ में 3, कोटा, टोंक और सवाई माधोपुर में 2-2 मरीज मिले। वहीं, राज्य में बाहर से आया एक युवक भी पॉजिटिव मिला है।

बिहार:बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शुक्रवार को 95 नए पॉजिटिव मिले। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 6 हजार को पार कर गई। राज्य में कुल 325 कंटेनमेन जोन हैं। वहीं, 34 कंटेनमेन जोन ग्रीन जोन में बदल दिया है।

यह तस्वीर पटना के अस्थायी अस्पताल की है। राज्य में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखकर इसे तैयार किया गया है। पिछले तीन दिन में राज्य में 700 से ज्यादा मरीज बढ़े।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *