Breaking News

पंश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सेवादल ने कसी कमर

नई दिल्ली (30 जनवरी 2021)- पश्चिम बंगाल मे होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों और कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए कांग्रेस सेवादल ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसके लिए कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई ने संघठन के लोगों को अलग से ज़िम्मेगारियां सौंपी हैं।
लाल जी देसाई ने पंश्चचिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस सेवादल के चीफ ऑर्गनाइज़र और पंस्चिम बंगाल कांग्रेस सेवादल प्रभारी बिसवजीत सरकार को चुनाव के दौरान पं.बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी से कॉर्डिनेशन की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा श्री दीपक सिंह को चीफ ऑर्गनाइज़र साउथ वेस्ट ज़ोन प्रभारी और श्री सोमनाथ हरदल को चीफ ऑर्गनाइज़र के वॉर्थ ईस्ट ज़ोन का प्रभारी नियुक्ति किया है।
दरअसल राष्ट्रीय अधयक्ष श्री लाल जी देसाई का मानना है कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस का कैडर बेस्ड संघठन है और कांग्रेस के लिए सेवादल का सक्रिय होना बहुत ज़रूरी है। साथ ही पंश्चिम बंगाल चुनाव जहां देश के लिए खास मायने रखता है वहीं कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव बेहद खास है।

congress,west bengal election,adhir ranjan choudhry,aicc,lal ji desai,congress sewadal,
congress sewadal active for west Bengal elections

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *