Breaking News

Chief Minister’s Model Composite School मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का भव्य भूमि पूजन

Ghaziabad गाजियाबाद(25 जुलाई 2026) गांव डिडवारी (चितौड़ा) में ‘मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय’ का भूमि पूजन समारोह वैदिक विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दिलावर सिंह की अध्यक्षता और शिक्षाविद पूनम शर्मा के सफल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी सिंह यादव के अतिथियों के सम्मान के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर, चेयरमैन व राष्ट्रीय लोकदल (सहकारिता) के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र सिंह और बीएसए ओपी सिंह यादव भी संयुक्त रूप से भूमि पूजन में शामिल रहे।

इस अवसर पर मौजूद लोगों से रुबरु होते हुए विधायक धर्मेश तोमर ने कहा “यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर बच्चे को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा देकर आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करना है।”

चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी ने अपने विचार रखते हुए कहा  “मुझे पूरा विश्वास है कि यहाँ से शिक्षित होकर बच्चे अपने माता-पिता, गाँव, गाजियाबाद और पूरे प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन करेंगे।”

भूमि पूजन कार्यक्रम समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी (रजापुर)  कविता चौहान, जिला समन्वयक निर्माण विश्वास गौतम, जिला व्यायाम शिक्षक राजकुमार समेत क्षेत्र के कई पूर्व व वर्तमान प्रधान अरविंद प्रधान, अरुण प्रधान, तसव्वर प्रधान, अजीत सिंह, सुंदरपाल सिंह, प्रदीप मुखिया, ब्रजपाल सिंह तथा नीरज सिंह (मंडल अध्यक्ष, जलालाबाद), देविंदर सांगवान, हरिंदर फौजी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *