Breaking News

नाम और नंबर बदलने वाली सरकार में रोज़गार नहीं-देश की पूंजी जा रही है बाहर: अखिलेश यादव

AKHILESH YADAV SAMAJWADI PARTY  PRESIDENT FORMER CHIEF MINISTER OF U.P , CRITICISED,YOGI ADITYANATH,LED,UTTAR PRADESH,BJP, GOVERNMENT,FATEHPUR,opposition news,oppositionnews,www.oppositionnews.com,
AKHILESH YADAV

लखनऊ (1 दिंसबर 2019)- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से लगता है समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ख़ासे नाराज़ हैं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार को नाम और नंबर बदलने वाली सरकार की संज्ञा देते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किये हैं। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि ये सरकार किसानों और गरीबों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों और उधोगपतियों की है। साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी से लोगों और देश को नुक़सान हुआ है।


समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के मुताबिक अखिलेश यादव ने एक सार्वजनिक सभा में बोलते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक सभी परेशान हैं। जीडीपी जीरो है, रोजगार भी जीरो है, साथ ही विकास के सभी दावे झूठे हैं। उन्होंने कहा कि दुनियां में इतनी बेकारी कहीं नहीं है। किसानों का धान नहीं खरीदा गया है। समाजवादी एम्बूलेंस से समाजवादी नाम हटा दिया गया। समाजवादी पेंशन से समाजवादी नाम हटा दिया गया। यूपी डायल 100 नम्बर को 112 में तब्दील कर दिया गया। जो काम समाजवादी सरकार में हुए उन्हीं को अपना बताया जा रहा है। उन्होंने कहा लैपटॉप बनाम शौचालय की तुलना होनी चाहिए।
अखिलेश यादव ने जनता से सवाल किया कि अभी तक के बजटों का क्या हुआ? उन्होने चेतावनी दू कि आगे भी जनता को कुछ मिलने वाला नहीं है। गाय मां का भी ये अपमान कर रहे हैं। बड़े शहरों में गैस पाइप लाइन की सप्लाई शुरू होने से फालतू सिलेंडर गांव में बांट दिए फिर पुराने सिलेण्डर के दाम बढ़ा दिए, गरीब चूल्हों का क्या करे? साथ ही अखिलेश यादव ने उज्ज्वला योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि मक्के व ज्वार की रोटी गैस चूल्हे पर नहीं पकती है। उन्होंने कहा नोटबंदी का भ्रष्टाचार से सम्बंध है। इससे व्यापार चौपट हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाहर से तेल का आयात कर रही है जबकि यहां सरसों की फसल होती है।

AKHILESH YADAV SAMAJWADI PARTY  PRESIDENT FORMER CHIEF MINISTER OF U.P , CRITICISED,YOGI ADITYANATH,LED,UTTAR PRADESH,BJP, GOVERNMENT,FATEHPUR,opposition news,oppositionnews,www.oppositionnews.com,


अखिलेश यादव फतेहपुर के चिल्ली गांव में दो पूर्व विधायकों की मूर्ति के अनावरण एवं तिलकोत्सव के कार्यक्रम में गये थे। लखनऊ से फतेहपुर तक उन्होने जगह जगह पर लोगों से संपर्क किया। इस मौके पर लखनऊ समाजवादी पार्टी के नए ज़िला अध्यक्ष जयसिंह जयंत,जबकि उन्नाव में धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेयी, बिठूर के रमईपुर में पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला, मझावन में अल्कू गुप्ता, अनुभव शुक्ला, डॉ.अजीत सिंह, अवधेश अवस्थी,तेजू यादव, गजेन्द्र तिवारी, केतकी सिंह, बच्चा सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बीरेन्द्र यादव, पूर्व सांसद डॉ. अशोक कुमार पटेल, कुश वर्मा, मदन गोपाल वर्मा, पूर्व विधायक, जहानाबाद निवासी इंद्रजीत कोरी,डॉ. अशोक पटेल, वीर अभिमन्यु सिंह पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्व. बद्री प्रसाद एवं स्व. सुखरानी देवी की मूर्तियों का अनावरण किया। जबकि सभा का संचालन डॉ. मृदुल दांतरे ने किया।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *