Breaking News

“भगवान” धोनी को बडी राहत-सुप्रीम कोर्ट ने केस पर लगाई रोक!

dhoni in bhagwan lookनई दिल्ली। (14 सितंबर 2015)- कैप्टन कूल धोनी को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से बडी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ विष्णु अवतार वाली फोटो पर चल रहे मामले पर रोक लगा दी है। इसके लिए धोनी ने कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। पहले धोनी ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी।
धोनी ने अपनी याचिका में कहा था कि उन पर धार्मिक भावना को आहत करने वाला जो केस बेंगलुरू में चल रहा है उसे रद्द कर दिया जाए। धोनी ने कहा कि इस मामले में उनकी कोई भागीदारी नहीं है। मैगजीन ने अपनी तरफ से उनकी ये फोटो छापी थी। दरअसल धोनी की कुछ साल पहले विष्णु अवतार में एक फोटो सामने आई थी।
इसमें वो कई ब्रांड्स को एन्डोर्स कर रहे हैं। उनके एक हाथ में जूता भी नजर आ रहा था। इसी फोटो को लेकर बेंगलुरू में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। धोनी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। मैगजीन ने धोनी को “गॉड ऑफ बिग डील्स” बताया था।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *