Breaking News

मोदी सरकार का फैसला अब बिना हज सब्सिडी कर सकेंगें हज

केंद्र सरकार ने इस वर्ष से हज यात्रियों को यात्रा पर मिलने वाले सब्सिडी खत्म करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि सऊदी अरब के मक्का में दुनियाभर के मुस्लिम श्रृद्धालु हज यात्रा के लिए जाते हैं। हज पर जाने वाले लोगों का कोटा बढने से अब एक लाख 75 हजार यात्री हज पर मक्का मदीना जाएंगे।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हज यात्रियों को 2018 से यात्रा सब्सिडी नहीं मिलेगी। सरकार ने यह निर्णय उच्चतम न्यायालय के 2012 के फैसले के मद्देनजर किया है जिसमें हज सब्सिडी 2022 तक धीरे-धीरे खत्म करने का निर्देश दिया गया था।

mukhtar abbas nakvi

उन्होंने बताया कि इस वर्ष देश से हज पर जाने वाले लोगों का कोटा पांच हजार बढा दिया गया है और अब एक लाख 75 हजार यात्री हज पर मक्का मदीना जाएंगे। इनमें से एक लाख 41 हाजी हज कमेटी के माध्यम से जाएंगे। पिछली बार कुल एक लाख 70 हजार लोग हज करने गये थे। इस बार तेरह सौ गैर महरम महिलाएं भी हज पर जाएंगी। वहीं उन्होंने कहा ने कहा हर साल हज सब्सिडी के रूप में दी जाने वाली राशि का उपयोग लड़कियों की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *