New Delhi
नई दिल्ली (21 मई 2026) इस बार की गर्मियों की छुट्टियां दिल्ली-एनसीआर के छात्रों के लिए बेहद खास और रोमांचक होने जा रही हैं। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) ने बुधवार से अपने शिक्षा केंद्र में ‘ग्रीष्मकालीन अवकाश कार्यक्रम (SVP) 2026’ की शुरुआत की है। ‘मिशन लाइफ’ के जन-जागरूकता अभियान के तहत शुरू हुए इस कार्यक्रम में पहले ही दिन छात्रों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस बार यह कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” पर आधारित है, जिसका मकसद खेल-खेल में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
ओरिएंटेशन और चिड़ियाघर की सैर कार्यक्रम के पहले दिन छात्रों को इसके उद्देश्यों से परिचित कराया गया। इसके बाद बच्चों ने चिड़ियाघर में शाकाहारी और मांसाहारी जीवों के बाड़ों का दौरा कर वन्यजीवों को करीब से देखा।
‘अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस’ की पूर्व संध्या पर जाने-माने विशेषज्ञ डॉ. फैयाज ए. ने जैव विविधता पर एक बेहद ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।
इंटरैक्टिव और मजेदार गतिविधियों के जरिए युवा छात्रों को इन महत्वपूर्ण विषयों से जोड़ना है, जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एक्शनस स्वच्छता और पर्यावरण के अनुकूल (सतत) जीवनशैली।
यह दो सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम दो स्लॉट – स्लॉट ए और स्लॉट बी – में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक स्लॉट में 50 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें 25 जूनियर और 25 सीनियर छात्र हैं।