Hapur
हापुड़ (21 जुलाई 2026) अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त रवैया अपनाते हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के तहत प्राधिकरण ने पुलिस बल के सहयोग से प्राधिकरण प्रवर्तन ने 2 स्थानों पर ध्वस्तीकरण के साथ एक मामले में सीलिंग की कार्यवाही अमल में लाई गई।
इस अभियान में प्राधिकरण प्रवर्तन दल और सचल दस्ता शामिल रहे। इस अभियान के दौरान प्राधिकरण एक बार फिर जनता से अपील जारी की है कि नियामनुसार मानचित्र स्वीकृति के बाद ही निर्माण कार्य करें । अवैध निर्माणों के खिलाफ़ किसी भी कार्यवाही के लिए निर्माणकर्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे। 