
लखनऊ. कांग्रेस छोटे दलों के सहारे उत्तर प्रदेश में जीत की संभावनाएं तलाश रही है। महान दल के बाद कांग्रेस ने यूपी में एक और दल से गठबंधन कर लिया। शनिवार को अपना दल (कृष्णा पटेल) और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ। इस दौरान कृष्णा पटेल के दामाद पंकज सिंह चंदेल ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। समझौते के तहत कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपना दल (कृष्णा पटेल) को गोंडा और बस्ती की दो लोकसभा सीटें दी हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पश्चिमी यूपी के लोकसभा प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे।