मिहिर भोज पार्क में विशेष अभियान का आयोजन
Greno
ग्रेटर नोएडा (31 जुलाई 2026)कैम्पेन अगेंस्ट प्लास्टिक पॉल्यूशन (सी.ए.पी.पी.), फीडबैक फाउंडेशन (एफ.एफ.सी.टी.) और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) के संयुक्त तत्वावधान में आज मिहिर भोज पार्क में एक व्यापक स्वच्छता अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM नियम, 2026) जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल , ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अभियान में मुख्य रुप से, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और अधिकारियों ने मिलकर पार्क परिसर में श्रमदान किया और बिखरे हुए कचरे को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया, छात्रों को वैज्ञानिक तरीके से कचरे को चार श्रेणियों (गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष देखभाल वाला कचरा) में बांटने के तौर-तरीके सिखाए गए, सिंगलयूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार, पुनर्चक्रण (Recycling) और घरेलू स्तर पर कम्पोस्टिंग अपनाने पर विशेष जोर दिया है।
आयोजकों ने बताया कि सी.ए.पी.पी., फीडबैक फाउंडेशन और जीएनआईडीए ग्रेटर नोएडा को एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ शहर बनाने के लिए निरंतर इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत बनाना है।