#BRICS SUMMIT New Delhi
नई दिल्ली (11 सितंबर 2026) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकरप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास जताया है कि यह वैश्विक मंच दुनिया भर के नेताओं की उपस्थिति में विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित होकर विभिन्न अहम मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा का गवाह बनेगा।
शिखर सम्मेलन से पहले अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने एक प्राचीन संस्कृत सुभाषितम् साझा किया:
“सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्।
सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥”
इस श्लोक के माध्यम से उन्होंने रेखांकित किया कि व्यक्ति को हमेशा गुणी और सज्जन लोगों की संगति में रहना चाहिए, उनके साथ संवाद स्थापित करना चाहिए और मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आपसी सद्भावना, सार्थक संवाद और सहयोग वैश्विक स्तर पर शांति को मजबूत करने का मुख्य आधार हैं।