Breaking News

‘BJP में शामिल हो जाओ नहीं तो माता-पिता भुगतेंगे’, CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की मां का बड़ा दावा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने बुधवार को दावा किया कि जब उनके बेटे ने जैसे ही आंदोलन शुरू किया, उसे एक वीडियो के जरिए धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि इस वीडियो में उसके बेटे को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए कहा गया और ऐसा न करने पर माता-पिता को मुसीबत में डालने की चेतावनी दी गई।

अनीता दीपके ने बताया कि इस धमकी के कारण उन्हें छत्रपति संभाजीनगर छोड़ना पड़ा और कोंकण इलाके में अपने एक रिश्तेदार के घर दो हफ्ते तक रहना पड़ा। अभिजीत की मां और पिता भगवान दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में एक मराठी न्यूज़ चैनल से बात की। यह बातचीत उनके बेटे के घर लौटने से पहले हुई।

मां का दावा- अभिजीत को धमकियां मिली थीं

दीपके की मां ने दावा किया, ”अभिजीत को धमकियां मिली थीं लेकिन उसने हमें नहीं बताया। उसने मुझे एक वीडियो के बारे में बताया और सलाह दी कि मैं उसे न देखूं। वीडियो में उसे धमकी दी गई थी कि अगर वह भाजपा में शामिल नहीं हुआ तो उसके माता-पिता के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।” उन्होंने बताया कि बाद में अभिजीत ने माता-पिता से कुछ दिनों तक घर से दूर रहने को कहा।

अनीता दीपके ने कहा, ”अभिजीत ने मुझसे कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरता नहीं है लेकिन उसने हमसे कहा कि चूंकि हमें ऐसी धमकियों की आदत नहीं है इसलिए हमें घर से दूर रहना चाहिए। इसके बाद हमने घर से बाहर जाने का फैसला किया और कोंकण में एक रिश्तेदार के घर चले गए, जहां हम 16 दिनों तक रहे।” उन्होंने कहा, ”उसे चिंता थी क्योंकि उस समय वह हमारे साथ नहीं था और उसके पिता को लो बीपी की समस्या है।” उनके पिता ने कहा कि समाज सेवा करते समय आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: CJP आंदोलन के बाद घर लौटे अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन

वहीं, दूसरी ओर छत्रपति संभाजीनगर पहुंचने के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि वह खुश हैं कि अब वह अपने माता-पिता से मिल सकेंगे। उन्होंने कहा, ”जब से मैं भारत आया हूं, तब से आंदोलन चल रहे थे। यह आंदोलन सफल साबित हुआ और देश के छात्रों की जीत हुई। मैं यहां आ गया हूं और मुझे खुशी है कि मैं अपने माता-पिता से मिलने जा रहा हूं।” खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

(इनपुट- पीटीआई-भाषा)

About The Author

Related posts