Ghaziabad
गाजियाबाद (14 सितंबर 2026) थाना कौशांबी क्षेत्र के ग्राम भौवापुर में शनिवार रात में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गयी। जिसमें आग की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोरी की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गयी। बेटी को बचाने की कोशिश में उसके पिता भी झुलस गए।सूचना मिलने पर थाना कौशांबी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
इसके बार में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने ने बताया कि सुल्तानपुर निवासी गुड्डू अपने परिवार के साथ ग्राम भौवापुर में किराए के मकान की चौथी मंजिल पर रहते हैं। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। गुड्डू, उनकी पत्नी और उनका बेटा बालकनी में बाहर निकल आए, लेकिन उनकी 15 वर्षीय बेटी कमरे के अंदर फंस गई।
अपनी बेटी को बचाने के लिए गुड्डू जैसे ही कमरे में पहुंचे वह भी इसकी चपेट में आकर झुलस गए। इन दोनों को तत्काल इलाज के लिए यशोदा अस्पताल में दाखिल कराया गया। इलाज के के दौरान डाक्टरों ने 15 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता गुड्डू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।